देश को चलाने वाली पार्टी, खुद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुन नहीं पा रही : संजय राउत
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव में देरी पर अब विपक्ष तंज कस रहा है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सदस्य दल शिवसेना (यूबीटी) ने आरोप लगाया हैं कि देश को चलाने वाली पार्टी अपने खुद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुन नहीं पा रही है। उनका दावा है कि किसी एक नेता के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। फिलहाल, इस बयान पर भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, एकमत नहीं हो रहा है नाम के ऊपर यह भी सच है। एक पार्टी देश चला रही है, लेकिन अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन नहीं कर पा रही है। आप चुनाव आयोग को बदल सकते हो, आप सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को बदल सकते हो, आप किसी को भी बदल सकते हो। उन्होंने कहा, आप उपराष्ट्रपति को घर भेज सकते हो, लेकिन आपकी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन नहीं कर सकते है। यह क्या मामला है, देश को पता होना चाहिए। आप कल राष्ट्रपति को भी घर भेज सकते हैं, जैसे धनखड़ साहब को भेजा है, लेकिन आप अपनी पार्टी का अध्यक्ष नहीं चुन सकते।
फिलहाल, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ही भाजपा की कमान संभाल रहे हैं और इससे पहले उन्हें कार्यकाल विस्तार मिल चुका है। यह साफ नहीं है कि भाजपा कब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगी, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी नया कप्तान चुन सकती है। हालांकि, इस लेकर भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला