1 February New Rule: एक फरवरी से बढ़ गए सिगरेट-तंबाकू के दाम, प्लेन में सफर होगा सस्ता! आज से बदले ये नियम
1 February New Rule: हर महीने की पहली तारीख को कई अहम बदलाव देखने को मिलते हैं, जो आम जन की जेब पर प्रभाव डालते हैं. लेकिन इस बार आज यानी 1 फरवरी को कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. जिसका असर सीधे जनता की जेब पर पड़ेगा. आज आम बजट भी पेश किया जा रहा है. तंबाकू-सिगरेट के दाम भी आज से बढ़ जाएंगे, जिसको लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है. इसके अलावा भी आज से कई बड़े बदलाव होने हैं. यहां जानें क्या-क्या बदलेगा और आम जन की जेब पर क्या असर पडे़गा?
तंबाकू और सिगरेट
आज से सबसे ज्यादा कीमत तंबाकू, गुटका, पान मसाला और सिगरेट की बढ़ेगी. क्योंकि सरकार ने आज से तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लागू कर दिया है. जिसकी वजह से तंबाकू प्रोडक्ट्स की कीमत 15 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी. वहीं बीड़ी पर लगी जीएसटी को कम किया गया है.
ब्याज दर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक इस महीने 4 से 6 फरवरी तक होने वाली है. ऐसे में उम्मीद है कि ब्याज दरों पर 0.25 प्रतिशत की कटौती हो सकती है. अगर ऐसा किया गया तो मिडिल क्लास वालों को काफी राहत मिलेगी और लोन सस्ते हो जाएंगे.
हवाई टिकट
तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों को कम कर दिया है, जिसकी वजह से एयरलाइंस की लागत में कमी आएगी. इस फायदा यात्रियों को मिल सकता है, यानी टिकट सस्ते होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ेंः बजट पेश होने से पहले धड़ाम से गिरी सोना-चांदी की कीमत, 27 हजार रुपए सस्ता हुआ सिल्वर
प्रापर्टी पर भी दिखेगा असर
प्रापर्टी पर ज्यादातर प्रदेशों पर कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में प्रापर्टी की खरीद बिक्री पर आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है. इसके अलावा सभी का बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.
फास्टैग यूजर्स के लिए राहत
फास्टैग यूजर्स के लिए राहत भरी खबर है. अब नई गाड़ी के लिए फास्टैग जारी करते समय KYV (नो योर व्हीकल) प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि NHAI ने इस बंद करने का ऐलान किया है. जिन वाहनों पर पहले से ही फास्टैग लगे हैं, उनको भी रूटीन KYV वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी. सिर्फ उन्हीं गाड़ियों का वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसके लिए शिकायत मिलेगी.
बंगाल में चुनावी माहौल गर्म, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को घेरा
लखनऊ कचहरी पर चला बुलडोजर: हाईकोर्ट के आदेश पर 100 से अधिक वकील चैंबर ध्वस्त
हीटवेव से निपटने के लिए 20 शहरों में विशेष रणनीति, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
लंबे समय के सहयोगी देशों में बढ़ी अनबन, अमेरिका-इजरायल रिश्ते चर्चा में
ओवैसी को लेकर गिरिराज का विवादित बयान, राजनीतिक हलकों में हलचल