CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
CG High Court: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित हाई कोर्ट को एक बार फिर ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया. धमकी की सूचना मिलते ही न्यायालय की सभी कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया और पूरे कोर्ट परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया.
सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया
हर रोज की तरह सुबह कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी थी. मुख्य न्यायाधीश सहित सभी न्यायाधीश अपने-अपने न्यायालय कक्ष में प्रकरणों की सुनवाई कर रहे थे. इसी दौरान हाई कोर्ट प्रशासन को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में बम होने और उसे उड़ाने की धमकी दी गई थी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से सुनवाई का कार्य रोक दिया गया.
सूचना मिलते ही बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए,पहले से तैनात सुरक्षा बलों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी गई.
बम और डॉग स्क्वॉड टीमों ने की तलाशी
बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर, अलग-अलग कोर्ट रूम, बार रूम, रजिस्ट्रार कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की बारीकी से तलाशी ली. परिसर में प्रवेश और निकास पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जा रही है.
पुलिस ईमेल की जांच कर रही है
एहतियातन न्यायाधीशों, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है. मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर फिलहाल सभी सुनवाई टाल दी गई हैं. फिलहाल पुलिस ईमेल की सत्यता और स्रोत की जांच में जुटी हुई है. मामले से जुड़ी स्पष्ट जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान