CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
भोपाल। मध्य प्रदेश में जो किसान सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, उन सभी 82 लाख किसानों के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आई है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सरकार किसानों के खाते में योजना की राशि जमा करेगी. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने इस राशि को किसानों के खाते में भेजने के लिए पूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।
योजना में 82 लाख किसान पंजीकृत
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पात्र किसानों की सूची और सत्यापन से जुड़ी सभी तकनीकी प्रक्रियाएं अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई हैं. मध्य प्रदेश में इस योजना के तहत लगभग 82 लाख किसान पंजीकृत किए गए हैं. किसानों को योजन के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है, जो सीधे बैंक खातों में 2 हजार की तीन किस्तों में ट्रांसफर की जा रही है।
डीबीटी के माध्यम से आएगी राशि
सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफार की जाएगी, जिससे योजना का लाभ किसानों को सीधे तौर पर मिल सके. आपको बता दें कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जाे पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं।
किसानों को मिल रही 12 हजार सालाना आर्थिक मदद
एमपी के किसानों को राज्य सरकारों की योजना और केंद्र सरकार की योजना दोनों को मिलाकर कुल 12 हजार रुपये की सालाना आर्थिक मदद मिल रही है. केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत 6 हजार रुपये का योगदान कर रही है. इससे प्रदेश के किसानों को अपनी खेती से जुड़ी जरुरतों को पूरी करने में मदद मिल रही है।
इन दस्तावेजों का होना अनिवार्य
किसानों के पास सीएम किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन करने पर किसान आईडी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पंजीकरण क्रमांक और आधार कार्ड का होना अनिवार्य होता है. इसके अलावा आवेदक को खेती-बाड़ी से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज, मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र और पहचान के प्रमाण पत्र के रूप में इनमें से किसी एक दस्तावेज का जमा करना अनिवार्य होगा।
कैसे चेक करें स्टेटस?
किसानों को अपनी किस्त का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश के SAAR पोर्टल या फिर PM-Kisan पोर्टल पर जाना होगा. Beneficiary Status वाले विकल्प को क्लिक करना होगा. अपना आधार नंबर या फिर मोबाइल नंबर इस पर दर्ज करें. आपकी किस्त का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
e-KYC करना अनिवार्य
प्रदेश के जिन किसानों ने अभी तक अपनी e-KYC प्रकिया को पूरा नहीं किया है, जिनके जमीन के रिकॉर्ड वेरिफाई नहींं हुए हैं या फिर जिनके बैंक खाते अपने आधार से लिंक नहीं हो, वे सभी लाभ से वंचित रह सकते हैं. इसके अलावा जिन किसानों के नाम पीएम किसान सम्मान निधि की सूची से हटा दिए गए हैं. उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान अपनी e-KYC जरूर करवा लें।
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक