सिंगर बोलीं— “यह जगह झूठे और धोखेबाजों के लिए है”
तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रवि मोहन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया गलियारों में चर्चा है कि रवि मोहन और उनकी करीबी दोस्त व गायिका केनिशा फ्रांसिस की राहें अब अलग हो चुकी हैं। यह खबर ऐसे समय पर आई है जब हाल ही में केनिशा ने सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं के बाद रवि मोहन विवाद पर चुप्पी तोड़ी थी और एक्टर का घर तोड़ने के आरोपों को सिरे से खारिज किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने वह वीडियो डिलीट कर दिया। अब केनिशा फ्रांसिस की एक भावुक पोस्ट सामने आई है, जो साफ तौर पर रवि मोहन से उनके अलगाव की ओर इशारा कर रही है।
'जहाँ अहंकार हो, वहाँ अच्छाई की जगह नहीं बचती'
केनिशा फ्रांसिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद लंबा और जज्बाती नोट साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने जरूरत से ज्यादा बातें कीं, जिनमें से कई चीजें शायद गैर-जरूरी भी थीं। मैं इस रिश्ते में पूरी शिद्दत और प्यार के साथ आई थी, लेकिन अब मैं यहाँ से खामोशी के साथ विदा ले रही हूं। कुछ जगहें शोर, अहंकार, लोगों के तानों और मनगढ़ंत कहानियों से इस कदर भर जाती हैं कि वहाँ अच्छाई के लिए कोई जगह नहीं बचती। ऐसे माहौल में प्यार भी बोझ लगने लगता है।'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने उस इंसान की भलाई और सुरक्षा के लिए खुद के आत्मसम्मान का एक हिस्सा कुर्बान कर दिया, जिसके बारे में दुनिया ने पहले ही अपने मन में एक राय बना ली थी। लेकिन अब मुझे यह अच्छी तरह समझ आ गया है कि ड्रामे की शौकीन इस दुनिया में, सीधेपन की कोई कद्र नहीं है।'
'अब वह पूरी तरह आप लोगों के हैं, मेरा कोई अधिकार नहीं'
फैंस और आलोचकों को संबोधित करते हुए केनिशा ने लिखा, 'जो लोग उनसे प्यार करते हैं, नफरत करते हैं, उनका बचाव करते हैं या उनके जीवन पर अपना हक जताते हैं, अब रवि मोहन पूरी तरह से आप लोगों के हैं। मेरी तरफ से अब कोई सफाई या लड़ाई नहीं होगी, वैसे भी यह लड़ाई कभी मेरी थी ही नहीं। मेरी यह नादानी थी जो मैंने सोचा कि अच्छे लोगों को सुकून से जीने का हक है, लेकिन यह दुनिया केवल चालाक, धोखेबाज और फायदा उठाने वालों के लिए है। इसलिए मैं उन्हें शांति और पूरे डिटैचमेंट (वैराग्य) के साथ गुडबाय कहती हूं।'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं अपनी सभी जिम्मेदारियां छोड़ रही हूं। काश इस दुनिया ने मुझे यह साबित करने का मौका दिया होता कि सच्चा प्यार और वफादारी क्या होती है। शायद आज की पीढ़ी का प्यार और कोमलता से भरोसा उठ चुका है।'
केनिशा ने छोड़ा चेन्नई, सोशल मीडिया और म्यूजिक से भी बनाई दूरी
गायिका ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने चेन्नई शहर छोड़ दिया है और वह सोशल मीडिया के साथ-साथ अपने संगीत करियर और थेरेपी से भी पूरी तरह दूर जा रही हैं। उन्होंने बताया, 'आज से मैं खुद को सही साबित करना बंद कर रही हूं। मैंने चेन्नई छोड़ दिया है और मैं हार मान रही हूं। मैं अपने म्यूजिक और लाइफ से जुड़ी हर चीज से दूरी बना रही हूं। लगातार हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानसिक प्रताड़ना ही मेरी इस दूरी की वजह है। मैं अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से लॉग आउट कर रही हूं। मेरी अपने दोस्तों और शुभचिंतकों से गुजारिश है कि वे मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें।'
तलाक के बाद चर्चा में आया था रिश्ता
केनिशा फ्रांसिस की इस पोस्ट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे लगता है कि उन्हें इस रिश्ते में बदले में वह प्यार नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। फिलहाल इस पूरे मामले पर अभिनेता रवि मोहन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था, लेकिन साल 2024 में पत्नी आरती से तलाक लेने के बाद रवि मोहन को अक्सर केनिशा के साथ देखा जाता था, जिसके बाद से ही दोनों के लिंक-अप की खबरें आम थीं।
श्योपुर में आंगनबाड़ी की लापरवाही उजागर, कीड़े मिली दाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कई जिंदगियां निगल चुकी सड़क, मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की मांग तेज
‘अपराधियों को संरक्षण मिल रहा’, RG Kar पीड़िता की मां ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप
ताइवान मुद्दे पर अमेरिका के बदले संकेत, ट्रंप के रुख के बीच चीन ने बढ़ाई कूटनीतिक चालें