अवैध रूप से भंडारित 44 क्विंटल धान जब्त
बिलासपुर । अवैध रूप से भंडारित 44 क्विंटल धान जब्त किया गया। कोटा अनुविभाग के बेलगहना तहसील के दो गांवों में कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम एसएस दुबे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। ग्राम बरपाली निवासी गोपाल सिंह पिता समारू के घर से 28 क्विंटल धान जब्त किया गया। उनके खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह ग्राम टेनगनबाड़ा में कैलाश प्रसाद के किराना दुकान से 40 कट्टा (16 क्विंटल) धान बरामद किया गया। मंडी अधिनियम के तहत उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने कार्रवाई में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं।
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका