मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सपा कार्यालय लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
लोकसभा चुनाव 2024 में सपा यूपी में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। पार्टी ने 2014 और 2019 के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में 37 सीटें हासिल की। इस जीत ने देश की सियासत में अखिलेश यादव का कद बहुत बढ़ा दिया है। अब सपा देश में भाजपा व कांग्रेस के बाद सबसे बड़ी पार्टी है।
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी