कांग्रेस ने डेढ सौ नेताओं को दिया कारण बताओ नोटिस
भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा अपने 150 नेताओं को पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भितरघात करने के आरोप में नोटिस थमाया है और जवाब देने को कहा है। पार्टी के नेता व पदाधिकारियों के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने यह कड़ा कदम उठाया है। समिति ने 10 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। उत्तर नहीं देने या उसके संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने का निर्णय लिया जाएगा।प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुई अनुशासन समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव के समय पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उम्मीदवारों की शिकायत पर जिन 79 नेताओं को निष्कासित किया गया था, उस निर्णय पर भी मुहर लगाई गई। बैठक में समिति के सदस्य राजीव सिंह, एनपी प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, सईद अहमद और हर्ष यादव उपस्थित थे। उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को ओरछा में राजा राम दरबार में पूजा अर्चना करेंगे। यहां से पृथ्वीपुर में पार्टी विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर के पिता स्वर्गीय बृजेन्द्र सिंह राठौर की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे। श्री पार्टी इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?