मैसूरु में कांग्रेस महिला नेता की चाकू मारकर हत्या
मैसूर में एक कांग्रेस महिला नेता की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, विद्या की उनके घर में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि उनके पति नंदीश से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे अपराध में उनकी संलिप्तता का संदेह हो रहा है।
दंपति की दो बेटियां हैं। वमैसूर के श्रीरामपुर की रहने वाली विद्या कांग्रेस की मैसूर शहर सचिव थीं। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था। दंपत्ति के बीच मनमुटाव रहता था और दोनों अक्सर झगड़ते रहते थे। ऐसा कहा जाता है कि सोमवार की रात उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद यहां तुर्गनूर में विद्या की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति की तलाश शुरू कर दी है।
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि