5जी प्रयोगशालाओं के लिए प्रायोगिक मॉड्यूल शुरू
नई दिल्ली । दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में एक कार्यशाला के दौरान 5जी प्रयोगशालाओं के लिए प्रायोगिक लाइसेंस मॉड्यूल की शुरुआत की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मित्तल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कुल 100 5जी प्रयोगशालाओं के लिए लाइसेंस मॉड्यूल पेश किए। बयान के मुताबिक दूरसंचार विभाग ने 5जी सेवाओं के परीक्षण के लिए कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से अब तक लगभग 1,500 प्रायोगिक लाइसेंस जारी किए हैं। इस पहल का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के लिए प्रायोगिक लाइसेंस जरूरतों को सरल बनाना, सुचारू संचालन की सुविधा देने और 5जी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी