भ्रष्टाचार के आरोप में गाजीपुर के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देश पर गाजीपुर जनपद में तैनात जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) देवेन्द्र जैन को कार्यों में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार में प्रथमदृष्टया दोषी पाये जाने पर निलंबित कर दिया गया है। आबकारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और किसी प्रकार का भ्रष्टाचार अथवा वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल