आईटी कंपनियों के सबसे ज्यादा महंगे सीईओ एचसीएल के सी विजयकुमार
नई दिल्ली। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के सीईओ सी विजयकुमार के पास न तो आईआईटी की डिग्री है और न ही वह कभी आईआईएम गए लेकिन वह भारतीय आईटी कंपनियों के सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ बन गए हैं, उनकी सैलरी की तुलना में देश में कोई भी आईटी कंपनी का सीईओ नहीं है। 22 जुलाई को कंपनी की सालाना रिपोर्ट जारी हुई इसमें विजयकुमार 2024 में भारतीय आईटी कंपनियों के सबसे महंगे सीईओ हैं। विजयकुमार का सालाना आधार पर पैकेज 190.75 फीसदी बढ़कर 84.16 करोड़ रुपए रहा है।
कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक विजयकुमार को 19.6 लाख डॉलर (16.39 करोड़ रुपए) की बेसिक सैलरी और 11.4 लाख डॉलर (तकरीबन 9.53 करोड़ रुपए) का परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस मिला। बाकी रकम उन्हें लॉन्ग टर्म इंसेंटिव, लॉन्ग टर्म कैश इंसेंटिव, बेनिफिट्स, भत्ते, स्टॉक यूनिट्स आदि के तौर पर दी गई। उनका पैकेज कंपनी के कर्मचारी की औसत सैलरी का 707.46 गुना है।
दूसरे स्थान पर इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख थे, जिनकी सेलरी 66.25 करोड़ रुपए है, तीसरे नंबर पर विप्रो के सीईओ श्रीनिवास पल्लिया थे, जिन्हें तकरीबन 50 करोड़ रुपए सैलरी मिलती है। टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन की अधिकतम बेसिक सैलरी 1.9 करोड़ रुपए सालाना रही। शेयरधारकों को लिखे पत्र में विजयकुमार ने कहा है कि बीते वित्त वर्ष में हमारा रेवेन्यू सालाना 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 13.3 अरब डॉलर रहा। हमारी रेवेन्यू ग्रोथ टीयर-1 ग्लोबल आईटी सर्विस कंपनियों में सबसे ज्यादा है और संबंधित अवधि में हमारा इबिट मार्जिन 18.2 फीसदी था।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता