कई अवैध निर्माण ध्वस्त, हमला करने वालों पर मामला दर्ज
फर्रुखाबाद । यूपी के फर्रुखाबाद के एक गांव में सरकारी जमीन पर कई अवैध निर्माण प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए। इस कार्रवाई के बाद कुछ अधिकारी गांव पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की इस दौरान माहौल बिगड़ गया। कुछ ग्रामीणों ने 2 राजस्व अधिकारियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस घटना पर 30 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोप है कि ग्रामीणों ने राजस्व अधिकारियों के काम में बाधा डाली और उन पर हमला किया। इस घटना के बाद लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे धरना देंगे। लेखपाल संघ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नवाबगंज थाने के एसएचओ ने कहा कि जिन ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया हैउन पर अधिकारी को उसके कर्तव्य से रोकने, लोगों की जिंदगी या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने, दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को नष्ट करने व आपराधिक षड्यंत्र रचने और हत्या के प्रयास के आरोप लगे हैं। मोहम्मदाबाद विकास खंड में बीते दिनों सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था। इसके चलते राजस्व प्रशासन के लोग ग्रामीणों को समझाने पहुंचे थे। जब राजस्व टीम गांव में पहुंची ग्रामीणों ने टीम के साथ मौजूद 2 लेखपालों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेखपालों की पिटाई के बाद लेखपाल संघ भी सामने आ गया और मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव