स्कूटी सवार सहायक अध्यापिका की दर्दनाक हादसे में हुई मौत
मथुरा जिले के थाना हाईवे क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात सहायक अध्यापिका की मौत हो गई। अध्यापिका स्कूटी से स्कूल जा रहीं थीं।थाना हाईवे के राधापुरम स्टेट की रहने वालीं 40 वर्षीय यशोदा सिंह पत्नी सुनील कुमार छाता तहसील के मझौई प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। मंगलवार सुबह 8:30 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए स्कूटी से निकली थीं। अलवर पुल के पास तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। अध्यापिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने पीछा करते हुए टैंकर को पकड़ लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यशोदा के पति सुनील कुमार नेवी से रिटायर्ड हैं। परिवार में दो बेटी, एक मासूम बेटा है। इंस्पेक्टर थाना हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन