काले रंग का न हो घर का मुख्य गेट
घर में खुशहाली के लिए वास्तु का सही होना भी जरुरी है। वास्तुशास्त्र में घर में रखी चीजों की भी अपनी एक दिशा होती है। कहा जाता है कि हम जिस जगह घर का सामान रखते हैं, इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। कुछ घरों में हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है या उस घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं। इन सभी बातों का कारण वास्तु दोष भी हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बताने जा रहे हैं जिसे ध्यान रख इन वास्तु दोषों से बचा जा सकता है। ये हैं 5 ऐसे वास्तु दोष जिनकी वजह से घर में हमेशा अशांति बनी रहती है।
वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
सूर्योदय के समय घर की खिड़कियां खुली रखनी चाहिए। इससे सकारात्मक उर्जा घर में प्रवेश करती है।
घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे परिवार के मुखिया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बन सकती है।
घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेसिन नहीं होना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास