वीरेंद्र सचदेवा को जेड सिक्योरिटी सुरक्षा कवच
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का सिक्योरिटी लेवल वाय से बढ़ाकर जेड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सचदेवा की सुरक्षा समीक्षा के बाद 26 अप्रैल को सचदेवा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया था। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। जेड सिक्योरिटी में सचदेवा के साथ 20 से 22 सुरक्षाकर्मी रहेंगे। इनमें चार से छह कमांडो और पुलिसकर्मी शामिल होंगे। उनके वाहनों के काफिले के साथ एक पायलट वाहन भी रहेगा।
वायरल वीडियो पर सख्ती, MY अस्पताल प्रशासन हरकत में
एमपी बजट में महिलाओं पर फोकस, हजारों हॉस्टल और बड़ा फंड